फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के घर फायरिंग में एएमयू में दबिश, एक सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस क्षेत्र के जमालपुर में डॉक्टर पर फरायरिंग व घर पर हमले के मामले में पुलिस के निशाने पर पुरानी चुंगी-जमालपुर का अपराधी गैंग आ गया है। पुलिस ने इस मामले में बुधवार रात एएमयू में भी दबिश दी और एक आरोपी को दबोचकर जेल भेज दिया है। वहीं अन्य की तलाश चल रही है।
विज्ञापन

बुधवार को सिविल लाइंस क्षेत्र के जमालपुर हमदर्द नगर निवासी डॉक्टर एसयू खान की स्कूटी उनके पड़ोस में रहने वाले अपराधी अकरम टिप्पा के टेंपो से टकरा गई थी। इस घटना के बाद अकरम ने अपने साथियों के साथ एसयू खान के घर पर हमला किया। ताबड़तोड़ फायरिंग व पथराव में एसयू खान व उनके बेटे घायल हो गए। पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए। इसमें अकरम टिप्पा, असद, अनस, अशरफ, असलम, राबिया, फैसल मुस्तफा, नदीम कलुआ, तारिक, शुएब यहिया के नाम शामिल हैें।
पुलिस के अनुसार फायरिंग में एएमयू छात्र भी शामिल रहे हैं। इनकी लोकेशन एएमयू में आ रही थी। इस घटना में एएमयू बवाल के मुकदमों में आरोपी जैद शेरवानी भी शामिल था। उसकी तलाश में भी रात एएमयू के एसएस नार्थ हॉल में दबिश दी गई, मगर कोई नहीं मिला। सीओ तृतीय अनिल समानिया के अनुसार इस मामले में नाजिम उर्फ शालू निवासी गोल मार्केट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें