फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू के पुतले को गोली मारने के मामले में एक और गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पूजा शकुन अभी भी फरार

Sat, 02 Feb 2019 01:01 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

यूपी के अलीगढ़ में 30 जनवरी को अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा ग़ांधी के पुतला में गोली मारने और दहन करने के मामले में पुलिस के हाथ एक और आरोपी लगा है। पुलिस ने नामजद आरोपी अनिल वर्मा को पूजा शकुन पांडेय के घर से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


इसके पहले गुरुवार को पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से अदालत ने दो को जेल भेज दिया है, जबकि एक को जमानत पर रिहा कर दिया गया। वहीं तीन अन्य अभी पुलिस की हिरासत में है।

अभी भी मुख्य आरोपी अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पाण्डेय और उनके पति अशोक पाण्डेय फरार हैं। पुलिस सरगर्मी से दोनों की तलाश में जुटी हुई है। इन दोनों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं, कांग्रेस, सपा और एएमयू छात्रों ने इस कृत्य का पुरजोर विरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें