नगला गुलरिया से लोग शादी में भात देने प्रकाशपुर जा रहे थे। रात करीब नौ बजे स्टेशन रोड की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने मंडी समिति के निकट मैक्स में टक्कर मार दी। एक महिला की मौत हो गई। हादसे में 10 घायल हो गए।
5 मई की रात करीब नौ बजे दादों कस्बे के स्टेशन मार्ग स्थित मंडी समिति के निकट प्राइवेट बस की टक्कर से मैक्स सवार 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल एक महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
दादों थाना क्षेत्र के गांव नगला गुलरिया निवासी सतीश चंद के भांजे सचिन कुमार निवासी प्रकाशपुर थाना डिबाई की 6 मई को शादी होनी है। इसके लिए 5 मई को मंडप कार्यक्रम था। नगला गुलरिया से लोग शादी में भात देने प्रकाशपुर जा रहे थे। 5 मई रात करीब नौ बजे स्टेशन रोड की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने मंडी समिति के निकट मैक्स में टक्कर मार दी। जोरदार भिड़ंत होने से सवारियों में चीख पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस की मदद से लोगों ने सभी घायलों को मैक्स में से निकालकर सीएचसी भेजा। जहां गुड़िया देवी (40) पत्नी भोले सिंह को मृत घोषित कर दिया। नौ महिलाओं सहित 10 लोगों की हालत गंभीर देख अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने बस और चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
हादसे में यह लोग हुए हैं घायल
जय देवी, ललिता देवी, राजवती, हेमलता, प्रीति, अंगूरी, मीना, रामवती, राहुल, महारानी आदि घायल हुए हैं। जबकि गुड़िया देवी 40 वर्ष पत्नी भोले सिंह की मृत्यु हो गई।