फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : हाईकोर्ट में डेढ़ लाख सर्विस मुकदमे लंबित, शासन स्तर पर हो सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय क्रिकेट मैदान पर अलीगढ़ बार एसोसिएशन व बेंच के बीच मैत्री क्रिकेट मैच में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुधीर सक्सेना ने कहा कि हाईकोर्ट में वर्तमान में 1.45 लाख सर्विस मुकदमे चल रहे हैं। यह वे मुकदमे हैं, जो सरकारी विभागों से मिलने वाली पेंशन व अन्य फंड से संबंधित हैं। इस तरह के मुकदमों की संख्या में वृद्धि न हो, इसके लिए शासन स्तर पर सुधार किए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस क्रिकेट मैदान पर 12 साल बाद अलीगढ़ बार एसोसिएशन और बेंच के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। अदालती माहौल के तनाव को कम करते हुए खुशनुमा बनाने और बार-बेंच के बीच विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से मैच आयोजित किया गया। सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति ने कहा कि मैत्री मैच के आयोजन बार-बेंच को तनाव मुक्त करने में सहायक होते हैं। मुकदमे के निस्तारण में बार-बेंच के रिश्ते अच्छे होने चाहिए। एक भी पक्ष अगर सहयोग नहीं करेगा तो मुकदमे लंबित रहेंगे। न्यायालय के बाहर किसी भी विवाद के समाधान के लिए एडीआर व मीडिएशन सेंटर की स्थापना की गई है, जो काफी कारगर साबित हो रही है।
लोक अदालतों में भी छोटे मुकदमों का निस्तारण होने से वादकारियों को सुलभ न्याय मिल रहा है। परिवार न्यायालयों में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद सुलझ रहे हैं। इन मुकदमों का शीघ्रता से निस्तारण किया जाना बेहद जरूरी है। इस तरह के कोर्ट बढ़ाए जाने की जरूरत है। पति-पत्नी के झगड़े के एक मुकदमे के साथ पांच मुकदमे दर्ज होते हैं। इसलिए मीडिएशन सेंटर में अगर मामले ज्यादा सुलझेंगे तो परिवार टूटने से बचेंगे। न्यायालयों में मुकदमों का तेजी से निस्तारण देश के विकास में सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें