कुंभ मेले में गंगा के तट पर चित्रकार अनंता की कूची से कैनवास पर नारी ने खूब उड़ान भरी। करीब 450 चित्रकारों की सोच पर अनंता की ‘महिला की आजादी’ पर बनी पेंटिंग भारी पड़ी। उन्हें इनाम स्वरूप 15 हजार रुपये का चेक दिया गया।
राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ के बैनर तले कुंभ मेला प्रयागराज में अंतर्राष्ट्रीय महिला कला प्रतियोगिता थी, विषय महिला सशक्तीकरण पर था। प्रतियोगिता में मदर टेरेसा पीजी कॉलेज की फाइन आर्ट्स की विभागाध्यक्ष डॉ. अनंता शांडिल्य भी शामिल हुईं। डॉ. अनंता ने महिला के निरंतर प्रगति पर पेंटिंग बनाई, जो काफी सराही गई। इस पेंटिंग को पहला पुरस्कार भी मिला। वह डेढ़ दर्जन से अधिक चित्र प्रदर्शनी में शामिल हो चुकी हैं। उनकी पेंटिंग कई चित्र प्रदर्शनियों में आकर्षण का केंद्र रहीं।