फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन का स्वास्थ्य परीक्षिण शिविर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा बुधवार को गभाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें फाउंडेशन की ओर से मरीजों के परीक्षण के बाद दवाएं दी जाएंगी। गुरुवार को अतरौली के बिजौली ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर का आयोजन किया जाएगा।

गभाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर, मधुमेह, वायरल, जोड़ों में दर्द सहित अन्य प्रकार की बीमारियों की जांच की जाएगी। मरीज अपने स्वास्थ्य के संबंध में परामर्श भी ले सकेंगे। सामान्य लोग भी अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शिविर में अमर उजाला फाउंडेशन की एक विशेष वैन मरीजों के लिए दवाओं सहित उपलब्ध रहेगी। इसी क्रम में ही गुरुवार को बिजौली में, शुक्रवार को चंडौस और शनिवार को खैर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर लगाए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर दवा और परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें