फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हादसे में मां-बेटी की मौत पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 28 Jul 2025 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे दिल्ली-कानपुर हाईवे पर हादसे में मां-बेटी की मौत के मामले में ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हादसे में घायल ट्रक के चालक और क्लीनर का मलखान सिंह जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

लोधा थाने के गांव ,ताजपुर रसूलपुर निवासी राजू की पत्नी अंगूरी देवी (45) और बेटी खुशबू (15) शनिवार की शाम हरियाली तीज सहित अन्य घरेलू जरूरत का सामान लाने के लिए खेरेश्वार धाम के पास बाजार में जा रही थीं, तभी पीछे से आए ट्रक ने उन्हें कुचल दिया था। इसके बाद अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया था। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई थी। ताजपुर रसूलपुर निवासी राजू के मामा थान सिंह ने ट्रक चालक आसिफ निवासी किठोर जनपद मेरठ के विरुद्ध लापरवाही से ट्रक चलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें