फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: गंगाराम नगला की महारैली में पहुंचे ओम प्रकाश राजभर, बोले-बंजारा समाज को मिले अनुसूचित जनजाति का दर्जा

Mon, 29 Jan 2024 08:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सोहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बंजारा अधिकार महारैली में शिरकत की। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बंजारा समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाए। यह मुद्दा विधानसभा में उठाया जाएगा।
 
विज्ञापन
बंजारा अधिकार महारैली में संबोधित करते हुए ओम प्रकाश राजभर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के गांव गंगाराम नगला में बंजारा अधिकार महारैली का आयोजन हुआ। इसमें शामिल हुए सोहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बंजारा समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाए। बंजारा समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि वह विधानसभा में यह मुद्दा उठाएंगे।

विज्ञापन


ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में 403 विधायक हैं, लेकिन उनमें से एक भी बंजारा समाज का विधायक नहीं है। कहा कि जिनको वोट दिया वह बंजारा समाज की बात नहीं करते, लेकिन वोट न मिलने के बावजूद वह मुख्यमंत्री के समक्ष बंजारा समाज की समस्याओं को खुलकर उठाते हैं। जहां भी जनसभा में बोलते हैं वहां बंजारा समाज की बात करते हैं। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि देश में सीएए लागू होना चाहिए। इंडिया गठबंधन टूट चुका है। बंगाल में ममता बनर्जी अकेले चुनाव लड़ रही हैं। बिहार में नीतीश कुमार भाजपा के संग आ गए। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का अब कोई महत्व नहीं है। मदरसों में अलग पढ़ाई नहीं होनी चाहिए। जब देश में एक संविधान है, एक कानून है, एक प्रधनमंत्री है, तो पढ़ाई एक जैसी क्यू नहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बंजारा समाज दिन प्रतिदिन पिछड़ता जा रहा है। समाज की मजबूती के लिए एकजुट होने पर जोर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने अपनी समस्याओं का निराकरण कराने की मांग करते हुए ओमप्रकाश राजभर को प्रार्थना पत्र दिए।इससे पहले आयोजक पिंटू बंजारा ने टीम सहित अतिथियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। 

महारैली में कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, एटा, कासगंज आदि से सुभासपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सहित करीब 80 गांवों से बंजारा समाज के लोग शामिल हुए। प्रमुख रूप से सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीश बंजारा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर, प्रदेश महासचिव सुरजीत बंजारा, गिरीश बंजारा, संजय बंजारा, केपी बंजारा, रिंकू बंजारा, सत्येंद्र बंजारा, शिवम बंजारा, राहुल बंजारा, रॉकी बंजारा, जितेंद्र बंजारा मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें