फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: इन्वर्टर की लाइट सही करते समय आया करंट, वृद्ध की मौत, परिवार में छाया मातम

Thu, 19 Sep 2024 05:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मस्जिद में लाइट नहीं आ रही थी, तभी अमीर खां इनवर्टर की लाइट को सही करने चले गए। काफी समय हो गया, पर वह इनवर्टर की लाइन सही करके बाहर नहीं आए। मस्जिद के अंदर जाकर देखा तो वह जमीन पर पड़े हुए थे।
विज्ञापन
मृतक अमीर खां - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में विजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गांगरौल में एक वृद्ध की इन्वर्टर के करंट से मौत हो गई। जिससे घर में मातम छा गया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांगरौल निवासी 65 वर्षीय वृद्ध अमीर खां पुत्र बहादुर खां के मकान समीप मस्जिद है, जहां उनके भाई बाबूखां व अन्य ग्रामीण बैठे हुए थे। मस्जिद में लाइट नहीं आ रही थी, तभी अमीर खां इनवर्टर की लाइट को सही करने चले गए। काफी समय हो गया, पर वह इनवर्टर की लाइन सही करके बाहर नहीं आए। 
विज्ञापन


मस्जिद के अंदर जाकर देखा तो वह जमीन पर पड़े हुए थे। उनके मुंह में तार लगा हुआ था। लोगों ने प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। आनन-फानन चिकित्सक के पास ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत से घर में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें