कोतवाली की गोरई चौकी क्षेत्र के गांव कारौली में पुरानी रंजिश को फायरिंग में एक व्यक्ति के गोली लग गई है। घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है।
गांव कारौली निवासी इंदल सिंह पुत्र सुमेर सिंह का कहना है कि उसका गांव के ही कुछ लोगों से अलीगढ़ कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। शुक्रवार को मुकदमे की तारीख थी। आरोप है कि इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने फैसले का दबाव बनाने के लिए कोर्ट में भी झगड़ा किया था। इंदल ने बताया कि जब वह गांव पहुंच गया तो लगभग चार बजे दूसरे पक्ष के लोग इसके घर पर आये और फायरिंग करने लगे।
इस दौरान एक गोली इंदल के बायें हाथ में लग गई। घटना के बाद पीड़ित के परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे यहां से पुलिस ने उसे इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया है। घटना के संबंध में एसएसआई श्रीनिवास यादव का कहना है कि पीड़ित को इलाज के लिए भेजा गया है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।