फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: शख्स ने आवारा कुत्तों से परेशान होकर IGRS पोर्टल पर की शिकायत, कार्यालय में बैठकर ही हो गया निस्तारण

Wed, 13 Dec 2023 10:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

राजन सिंह निवासी मोहल्ला अशोक बिहार कॉलोनी ज्वालाजीपुरम थाना बन्नादेवी ने बताया कि उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर क्षेत्र में आवारा कुत्ते को पकड़ने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर में आवारा कुत्तों के आतंक से हर कोई परेशान है। खैर बाईपास स्थित ज्वालाजीपुरम निवासी एक व्यक्ति ने जब इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की, तो संबंधित अधिकारियों ने कार्यालय में बैठ कर ही शिकायत का निस्तारण कर दिया।

विज्ञापन


राजन सिंह निवासी मोहल्ला अशोक बिहार कॉलोनी ज्वालाजीपुरम थाना बन्नादेवी ने बताया कि उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर क्षेत्र में आवारा कुत्ते को पकड़ने की शिकायत की थी। यह आवारा जानवर कई बार उनकी बेटियों पर हमला कर चुके हैं। जिससे उन्हें स्कूल आने-जाने में भय लगता है। उन्होंने बताया कि शिकायत का निस्तारण तो हुआ नहीं।

पशु चिकित्सा अधिकारी की तरफ से कह दिया गया कि नगर निगम द्वारा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर की स्थापना के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इस व्यवस्था के बाद ही नगर निगम द्वारा कोई कार्यवाही की जाएगी। संबंधित अधिकारी को शिकायत निस्तारण के निर्देश दे दिए गए। अब शिकायतकर्ता परेशान हैं कि बिना निस्तारण हुए ही शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें