फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी को अफसरों ने दी विदाई

विज्ञापन
कमिश्नरी सभागार में कमिश्नर जीएस प्रियदर्शी के बिदाई समारोह में बुके देकर विदाई करते डीएम चंद्र - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ मंडल के कमिश्नर जीएस प्रियदर्शी का लखनऊ तबादला हो गया है। उनका यहां पर एक साल 15 दिन का कार्यकाल रहा। कमिश्नर प्रियदर्शी वर्ष 2002 बैच के आईएएस और अलीगढ़ के 15वें कमिश्नर थे। बताते चलें कि अलीगढ़ में 21 अप्रैल 2008 को कमिश्नरी की स्थापना हुई थी और आईएएस सुरेश चंद्रा यहां के पहले कमिश्नर थे। प्रियदर्शी के स्थानांतरण पर डीएम, सीडीओ, नगर आयुक्त समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी।
विज्ञापन

कमिश्नर गौरीशंकर प्रियदर्शी ने 31 दिसंबर 2019 को तत्कालीन कमिश्नर अजयदीप सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद दो जनवरी 2020 को पदभार संभाला था। पदभार संभालते ही कोविड महामारी का प्रकोप शुरू होने पर उन्होंने मंडलीय अधिकारियों, जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों के साथ बैठकों व वर्चुअल वार्ता कर पैनी निगाह बनाए रखी। लखनऊ समेत 11 जिलों के जिलाधिकारी रह चुके प्रियदर्शी ने सचिवालय और राजस्व परिषद में भी महत्वपूर्ण पद संभालने वाले प्रियदर्शी ने शासन द्वारा कासगंज का नोडल एवं जनपद प्रभारी बनाने पर अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया।
कमिश्नरी में आयोजित विदाई समारोह में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि प्रियदर्शी को उनकी कार्यकुशलता के लिये याद रखा जाएगा। कमिश्नर प्रियदर्शी ने कहा कि कार्य सदैव टीम भावना से ही होता है। कमिश्नरी की टीम से काफी अच्छा सहयोग मिला। नगर आयुक्त प्रेम रंजन ने कहा कि कमिश्नर ने स्मार्ट सिटी ऑर्गेनाइजेशन की ध्वस्त व्यवस्था में दिनरात काम करके जान फूंकने का काम किया।
विज्ञापन

अपर आयुक्त कंचन शरण ने कहा कि उन्होंने अपने संपूर्ण सेवाकाल में कार्य के लिए समर्पित ऐसा प्रशासनिक अधिकारी नहीं देखा। इस मौके पर सीडीओ अनुनय झा, एडीएम वित्त विधान जायसवाल, उपनिदेशक मंडी एनके मलिक, जेडीसी अनुला वर्मा, संयुक्त निदेशक कृषि सतवीर सिंह, एडी हेल्थ डा. वीके सिंह, जिला सूचना अधिकारी संदीप कुमार, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें