फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की चाकू घोंपकर हत्या, पेट्रोल छिड़कर जला दिया, अधजला शव मिलने से फैल गई सनसनी

Wed, 20 Jan 2021 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
शव को पैकेट में रखकर मोर्चरी भेजते पुलिसकर्मी व एसओ हरदुआगंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव सपेरा भानपुर में एक युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया युवक की गर्दन में चाकू मारकर हत्या करने तथा पहचान छिपाने की नीयत से पेट्रोल छिड़कर जलाने की बात सामने आ रही है। मामला दो थानों के सीमा विवाद में उलझा तो अधिकारियों के निर्देश पर हरदुआगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहात, सीओ तृतीय व सीओ अतरौली ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। देर शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


सपेरा-भानपुर के मजरा नगला नारायण सिंह से हेमतपुर गांव जाने वाले चकरोड पर स्थित एक बंद पड़े ईंट भट्ठे पर मंगलवार सुबह करीब दस बजे एक युवक का अधजला शव बरामद हुआ। सूचना पर हरदुआगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला क्वार्सी क्षेत्र का जानकर इंस्पेक्टर छोटेलाल को सूचना दी गई।

उन्होंने घटनास्थल को हरदुआगंज में बता दिया। मौके पर पहुंचे सीओ तृतीय अनिल समानिया व सीओ अतरौली सुदेश गुप्ता ने विचार विमर्श के बाद घटनास्थल को हरदुआगंज थाना क्षेत्र में मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे पूर्व फील्ड यूनिट की टीम तथा डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। सुदेश गुप्ता, सीओ अतरौली ने कहा कि मृतक की उम्र करीब 20 वर्ष लग रही है, प्रथम दृष्टया चाकू से हत्या कर शव जलाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन


घटनास्थल से परिचित है हत्यारे...
जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है तथा जो घटनास्थल चुना गया है, उससे माना जा रहा है कि हत्यारे क्षेत्रीय रहे होंगे। नगला नारायण सिंह से हेमतपुर गांव के लिए जो कच्चा रास्ता जा रहा है, उस पर रात में चलना तो दूर दिन में भी लोग जाने से कतराते हैं। कयास लगाए जा रहे है कि मृतक को पहले नशीला पदार्थ दिया गया होगा, जिसके बाद उसे घटनास्थल ले जाकर मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें