उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अलीगढ़ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 26 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन
अलीगढ़ के डीएम संजीव रंजन की उपस्थिति में अलीगढ़ मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। विनोद कुमार ने अध्यक्ष, सुनील कुमार ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अब्दुल वशी ने कनिष्ठ उपाध्यक्ष की शपथ ली। जिला मंत्री कामिनी शर्मा और कविता सिंह ने संयुक्त मंत्री के रूप में शपथ ली। मनोज कुमार ने संगठन मंत्री, विजय कृष्ण आर्य ने कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार ने संपरीक्षक और देवेश कुमार ने सांस्कृतिक क्रीड़ा मंत्री का काम संभाला।
कार्यक्रम से पहले कर्मचारियों की गुटबाजी भी सामने आई। कई कर्मी कार्यक्रम से दूर रहे। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, एसीएम प्रथम दिग्विजय सिंह, प्रशासनिक अधिकारी अरुण कुमार शर्मा, अर्पित उपाध्याय, पीयूष साराभाई मौजूद रहे।