उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई को जिले के 43 केंद्रों पर होगी। परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।
डीएम संजीव रंजन ने सभी सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की पवित्रता और गोपनीयता से कोई भी खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से कदाचारमुक्त परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं।
इन परीक्षा केंद्राें पर होगी परीक्षा
बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, डीएस डिग्री कॉलेज (ब्लॉक-ए व बी), रतन प्रेम डीएवी बालिका इंटर कॉलेज, टीकाराम कन्या डिग्री कॉलेज, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, वार्ष्णेय डिग्री कॉलेज (ब्लॉक-ए व बी), चिरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज, हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज, श्री महेश्वर गर्ल्स/बॉयज इंटर कॉलेज, गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, उदय सिंह जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज, महर्षि विद्या मंदिर, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, डीएस इंटर कॉलेज, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, थ्री डॉट्स पब्लिक स्कूल, नीहार मीरा स्कूल, सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ सिंघारपुर, जनता इंटर कॉलेज छेरत, रघुवीर बाल मंदिर, रेडिएंट स्टार इंग्लिश स्कूल, अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज, खैर इंटर कॉलेज, शिवदान सिंह इंटर कॉलेज इगलास, लगसमा इंटर कॉलेज गोंडा, के एंड एसआरएमवी इंटर कॉलेज अतरौली, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज जलाली, श्री लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज गभाना, आयशा तरीन मॉर्डन पब्लिक स्कूल, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल तालानगरी और गगन पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।