दीवारों पर बने गाय बछड़े की तस्वीर को निहारते नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह एवं अन्य
- फोटो : CITY OFFICE
बरौला बाईपास स्थित नंदी गोशाला की दीवारें अब चमक रही हैं। दीवारों पर गाय-बछड़े की तस्वीरें बनाई गई हैं। चंद महीने पहले आठ गोवंश की मौत के बाद बरौला बाईपास स्थित नंदी गोशाला चर्चा में आया था।
कर्मियों की लापरवाही उजागर हुई थी। इसके बाद नगर निगम प्रशासन द्वारा गोशालाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नंदी गोशाला में कड़ाके की सर्दी में गोवंश के लिए अलाव, तिरपाल, कंबल, चारा एवं चिकित्सा आदि का इंतजाम किया गया है। नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने शुक्रवार को गोशाला का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। उन्होंने गोवंश को चारा व गुड़ खिलाया और कहा कि गो सेवा धर्म है और गोवंश स्थल यानी गोशाला धर्म स्थल की भांति है।