राष्ट्रमंडल खेलों में 10 हजार मीटर दौड़ में गुलवीर सिंह के रजत पदक के बाद अब अलीगढ़ की निगाहें धाविका नीरू पाठक पर टिकी हैं। वह शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे ट्रैक पर उतरेंगी।
ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में हो रही मिश्रित 4 गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में नीरू दौड़ेंगी। जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को उनसे भी पदक की उम्मीद है। उनके मुकाबले को लेकर अलीगढ़ के खेल जगत में खासा उत्साह है।
धावक विजय कुमार का कहना है कि अगर भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन करती है तो अलीगढ़ की झोली में राष्ट्रमंडल खेलों का एक और पदक आ सकता है। यूपी एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष शमशाद निसार आजमी ने बताया कि धावक गुलवीर सिंह ने 10 हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। अब नीरू पाठक से भी उसी प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद की जा रही है।