फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जनसुनवाई की प्रगति का 24 घंटे में देना होगा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने होली से फुरसत मिलते ही बुधवार को अपने कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उनका पूरा फोकस बेहतर जनसुनवाई और शिकायत प्रकोष्ठ कार्यालय के दुरुस्तीकरण पर रहा। इस दौरान तय किया गया कि अब किसी भी शिकायत का अपडेट संबंधित थाना स्तर से 24 घंटे के अंदर देना होगा। ताकि फरियादी को उसका अपडेट दिया जा सके और फरियादी रोज-रोज जिला मुख्यालय तक के चक्कर न काटे।
विज्ञापन

सुबह अपने कार्यालय पहुंचे एसएसपी ने पहले फरियादियों के बैठने की व्यवस्था देखी। उसमें कुछ सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कार्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए शिकायत प्रकोष्ठ कार्यालय की ओर रुख किया। यहां उन्होंने कामकाज की अब तक की स्थिति को समझते हुए एक अतिरिक्त दरोगा की जरूरत महसूस की। जिस पर तत्काल एक दरोगा की तैनाती के निर्देश दिए।
साथ में पाया कि थानों से समन्वय के लिए वायरलेस या निजी मोबाइल का प्रयोग किया जाता है। इस पर उन्होंने तत्काल शिकायत प्रकोष्ठ के लिए एक सीयूजी नंबर एलाट करने के निर्देश दिए। साथ में कहा कि अब जो भी इंचार्ज शिकायत प्रकोष्ठ पर बैठेंगे, वे सीयूजी नंबर से थानों से समन्वय रखेंगे। साथ में निर्देशित किया कि इस तरह की व्यवस्था कल से ही हर हाल में कर ली जाए कि कोई भी शिकायत जिस थाने या अधिकारी को एलाट की जा रही है।
विज्ञापन

वह हर हाल में उस अधिकारी या थाने तक पहुंच जाए। थानों को निर्देशित किया गया है कि 24 घंटे के अंदर उस शिकायत की अपडेट रिपोर्ट शिकायत प्रकोष्ठ को देनी होगी। उसमें क्या पाया और क्या किया गया। ताकि शिकायत प्रकोष्ठ के स्तर से उसका फीडबैक लेकर फरियादी को संतुष्ट किया जाए और वह बेवजह चक्कर न लगाए।
चुनाव कार्यालय को भी सीयूजी नंबर एलाट
अपने कार्यालय के निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने चुनाव कार्यालय का भी जायजा लिया और कामकाज की स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने थानों से समन्वय के लिए यहां भी एक सीयूजी नंबर एलाट कराया। साथ ही बृहस्पतिवार से ही थानेदारों से बातचीत कर निरोधात्मक कार्रवाई, असलहे जमा कराने, संवेदनशील व अतिसंवेदनशील श्रेणी तय करने संबंधी कामकाज में तेजी के निर्देश दिए। साथ ही तय किया कि इसकी प्रगति से हर दिन उनको चुनाव कार्यालय द्वारा अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें