एनटीईएस (नेशनल ट्रेन इनक्वायरी सिस्टम) से अब अलीगढ़ रेलवे जंक्शन भी जुड़ गया है। प्लेटफार्म के डिस्प्ले बोर्ड पर ट्रेनों के आवागमन का सही समय पता चल सकेगा। इस सिस्टम से जुड़ने के बाद स्टेशन के डिस्प्ले बोर्ड में गाड़ी के संचालन के हिसाब से अपडेट होता रहेगा।
स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम ने बताया कि अलीगढ़ जंक्शन के प्लेटफार्म दो से लेकर सात तक पर लगे सभी डिस्प्ले बोर्ड को एनटीईएस से जोड़ दिया गया है। पहले ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान संबंधी समय को स्टेशन पर अपडेट किया जाता था। मगर, अब यह ऑटोमैटिक अपडेट होता रहेगा। अलीगढ़ जंक्शन सहित एनसीआर के करीब एक दर्जन स्टेशनों पर यह व्यवस्था की गई है। इसमें खुर्जा, हाथरस भी शामिल हैं।