फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 50 प्रतिशत शिक्षक और कार्मिक पहुंचेंगे डिग्री कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्री कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की कक्षाओं को 15 मई तक स्थगित कर दिया है। अब 50 प्रतिशत कार्मिक और शिक्षकों की संख्या के आधार पर डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे। इसके लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के प्रभारी कुलसचिव ने सभी प्राचार्यों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि अग्रिम आदेश तक सभी कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों तथा समूह ख, ग व घ के कार्मिकों की 50 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए साप्ताहिक रोस्टर जारी किया जाए। यह रोस्टर इस प्रकार तैयार किया जाए कि ऐसे शिक्षक एवं कर्मी (वैकल्पिक) रूप में कार्यालय आएं तथा शेष 50 प्रतिशत कार्मिक घर से ही कार्य पूरा करें। डिग्री कॉलेजों में इस आदेश के चलते रोस्टर तैयार किया जा रहा है। बुधवार को रामनवमी के बाद बृहस्पतिवार से सभी डिग्री कॉलेज 50 प्रतिशत शिक्षक व कार्मिकों के रोस्टर के आधार पर खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें