डोरी नगर में लोगों की समस्या सुनते पूर्व एमएलसी विवेक बंसल।
- फोटो : CITY OFFICE
डोरी नगर इलाके के पला फाटक, राठी नगर में पिछले पांच महीने से पानी की समस्या को देखते हुए सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल मौके पर पहुंचे।
उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों को भरोसा दिलाया कि इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास करेंगे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए नगर निगम ने नया नलकूप लगवाया है, जिस स्थान पर नलकूप लगा है, वहां भूमि के स्वामित्व को लेकर चल रहे विवाद के कारण न तो ट्यूबवेल का कमरा बन सका है और न आज तक ट्यूबवेल चालू हो पाया है। इस अवसर पर संतोष मिश्रा, लोकेश उपाध्याय, नरेन्द्र गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, राजू सिंह, लोकेन्द्र शर्मा आदि मौजूद थे।