फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः घटिया गुणवत्ता का काम कराने पर दो ठेकेदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
परफॉरमेंस ग्रांट के कामों में घटिया गुणवत्ता की शिकायत सही मिली है। जांच अधिकारी व आरईडी के अधिशासी अभियंता ने अपनी रिपोर्ट में दादों में नाली निर्माण व हरदोई में पंचायत घर निर्माण की गुणवत्ता घटिया बताई है। इस रिपोर्ट के बाद डीपीआरओ ने संबंधित दोनों ठेकेदारों को नोटिस जारी कर दिए हैं। ग्राम पंचायत सचिवों से भी जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जिले में बिजौली ब्लाक की ग्राम पंचायत सांकरा, हरदोई एवं दादों में परफॉरमेंस ग्रांट के 40 करोड़ रुपये से विकास कार्य चल रहे हैं। इसके तहत ग्राम पंचायत दादों में नाली निर्माण एवं हरदोई में पंचायत घर की दीवार निर्माण का काम हुआ। पिछले दिनों ग्रामीणों ने दोनों ही कामों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया था कि निर्माण में घटिया गुणवत्ता की सामग्री प्रयुक्त हुई है। इसे गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने जांच के आदेश दिए थे। जांच की जिम्मेदारी आरईडी के अधिशासी अभियंता मदनलाल वर्मा को दी गई।
सोमवार का प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में उन्होंने दादों ग्राम पंचायत के नाली निर्माण व हरदोई में पंचायत घर की दीवार की गुणवत्ता खराब बताई। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि इस रिपोर्ट के आधार पर दोनों पंचायतों के संबंधित कार्यों के ठेकेदारों को नोटिस जारी कर दिए हैं। सचिवों से भी जवाब मांगा जा रहा है। अगर इस पर सुधार नहीं होता तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें