फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: बिना अनुमति पाकिस्तान गए प्रोफेसर अबू सूफियान इस्लाही को नोटिस, कुलपति ने किया जवाब-तलब

Mon, 02 May 2022 10:40 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।

सार

कुलपति ने प्रो. इस्लाही से जवाब तलब किया है। उन्होंने जवाब भी दे दिया है। इस संबंध में पीआरओ मेंबर इंचार्ज प्रो. शाफे किदवई ने कोई भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से अनुमति लिए बगैर पाकिस्तान जाने पर अरबी विभाग के प्रोफेसर अबू सूफियान इस्लाही को नोटिस दिया गया है। वहीं, प्रोफेसर सूफियान के आवेदन पत्र को उच्चाधिकारियों तक उपलब्ध न कराने पर लिपिक को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी से जुड़े लोगों का कहना है कि जब किसी को विदेश जाना होता है तो उन्हें छुट्टी और जाने की अनुमति यूनिवर्सिटी से लेनी पड़ती है। बिना अनुमति के कहीं भी जाना अनुशासनहीनता मानी जाती है, जिसमें प्रोफेसर इस्लाही भी शामिल हो गए। वह बिना अनुमति के पाकिस्तान चले गए।

इस बारे में विभाग के लोगों का कहना है कि प्रोफेसर इस्लाही ने छुट्टी और अनुमति के लिए आवेदन पत्र दिया था, लेकिन वह अनुमति स्वीकृत हुए बिना वह पाकिस्तान चले गए। उनके आवेदन पत्र को विभाग के लिपिक हशमत ने उच्चाधिकारियों को नहीं उपलब्ध कराया। इस आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया। इस संबंध में कुलपति ने प्रो. इस्लाही से जवाब तलब किया है। उन्होंने जवाब भी दे दिया है। इस संबंध में पीआरओ मेंबर इंचार्ज प्रो. शाफे किदवई ने कोई भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें