फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू मामला: निलंबित पांच सुरक्षाकर्मी बहाल, कुलपति के आवास की दीवार पर लगाए गए थे आपत्तिजनक पोस्टर

Mon, 02 May 2022 10:18 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।

सार

प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने लापरवाही के आरोप में सिक्योरिटी असिस्टेंट और सिक्योरिटी गार्डको निलंबित कर दिया था। डिप्टी प्रॉक्टर ने बताया कि निलंबित सुरक्षा कर्मियों को कर्मचारियों को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कुलपति के आवास की दीवार पर आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के प्रकरण में निलंबित पांच सुरक्षाकर्मियों को सशर्त बहाल कर दिया गया। इन सुरक्षाकर्मियों ने कुलपति से माफी मांग ली है। 25 मार्च की रात एएमयू कुलपति के आवास की दीवार पर आपत्तिजनक पोस्टर चस्पा कर दिए गए थे। 

विज्ञापन


पोस्टर में कैनेडी में इवेंट्स, क्लास रूम में कोरोना, कोरोना इज ओनली इन क्लास रूम, एएमयू को दीमक लग गया, वीसी को मिला एक्सटेंशन, एएमयू को क्या मिला जैसे नारे लगे लिखे थे। कुलपति आवास के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खंगाले गए।

प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने लापरवाही के आरोप में सिक्योरिटी असिस्टेंट मोहे आलम, असर इंतजार, सैफुद्दीन खान, सिक्योरिटी गार्ड याकूब खान व मुन्ने खान को निलंबित कर दिया था। डिप्टी प्रॉक्टर डॉ. सैयद अली नवाज जैद ने बताया कि निलंबित सुरक्षा कर्मियों को कर्मचारियों को बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें