फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नोटा’ पर ‘यस’ या ‘नो’ में उलझी एएमयू

Mon, 12 Sep 2016 01:32 AM IST
कौशल कुमार ओझा
विज्ञापन
‘नोटा’ पर ‘यस’ या ‘नो’ में उलझी एएमयू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कौशल कुमार ओझा
विज्ञापन

एएमयू छात्र संघ चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी नोटा से अंजान हैं। इससे छात्र संघ चुनाव में नोटा (नॉन ऑफ दी एबोव) का विकल्प छात्रों को मिलना मुश्किल दिख रहा है। हालांकि मुख्य चुनाव अधिकारी का कहना है कि वे इस संबंध में रजिस्ट्रार से बात करेंगे।  
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने जुलाई में सभी विवि के कुलपति को खत लिखकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की याद दिलाते हुए स्टूडेंट यूनियन चुनाव में ईवीएमएस या बैलेट पेपर्स में नोटा (इनमें से कोई नहीं) का विकल्प उपलब्ध कराने को निर्देशित दिया था। कुलपति को यह भी कहा गया था कि इससे संबंधित नोटिस सभी संबद्ध कॉलेजों एवं संस्थानों में भी चस्पा कर दिए जाएं।
विज्ञापन

इससे पहले मई में यूजीसी ने सभी कुलपतियों को लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुसार स्टूडेंट यूनियन चुनाव कराने को निर्देशित किया था। नोटा के संबंध में पूछे जाने पर एएमयू छात्र संघ चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. इकबाल परवेज ने अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे एएमयू स्टूडेंट यूनियन (संशोधित) रेगूलेशन 2012 के अनुसार चुनाव कराएंगे। इसमें नोटा के विकल्प का उल्लेख नहीं है। फिर भी मैं यूजीसी का लेटर देखकर रजिस्ट्रार से बात करूंगा कि उसे एएमयू ने स्वीकार किया है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें