फाइनल एचआरएस संभल और भाटी क्लब गाजियाबाद के बीच मैच हुआ। पहले राउंड से ही भाटी क्लब ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। फाइनल में संभल को हरा कर भाटी क्लब ने ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।
एएमयू के हबीब हॉल में 15 दिसंबर को एक दिवसीय हबीब मेमोरियल ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें गाजियाबाद के भाटी क्लब ने दबदबा रहा और इसी टीम ने ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एमएयू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रफीउद्दीन, विशिष्ट अतिथि कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के चेयरपर्सन प्रो. अरमान रसूल फरीदी व मुख्य अभियंता प्रो. इजहार हसन इकबाल ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। सेमी फाइनल मैच में मैनपुरी हास्टल को एचआरएस संभल ने दो-एक से हराया। भाटी क्लब ने मुस्लिम कालेज को 2-0 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल एचआरएस संभल और भाटी क्लब गाजियाबाद के बीच मैच हुआ। पहले राउंड से ही भाटी क्लब ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। फाइनल में संभल को हरा कर भाटी क्लब ने ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। इस मौके पर मो. अरशद, सैफ, मोती, दीपक, नासिर आदि मौजूद रहे।