फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा से लूटा डंपर अलीगढ़ में बरामद

Wed, 22 Jun 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
 जीपीएस ट्रैकर की मदद से नोएडा से लूटा हुआ डंपर पुलिस ने अलीगढ़ में बरामद कर लिया। डंपर सोमवार शाम नोएडा से राजस्थान रोड़ी लेने के लिए चला था। जीपीएस से लोकेशन ट्रेस होने पर डंपर लोधा इलाके से बरामद कर लिया गया। हालांकि चालक का सुराग नहीं लगा है। उधर डंपर मालिक का आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की और उन्हें रात दो बजे तक थाने में बैठाए रखा। इस मामले में मंगलवार को एसपी देहात से शिकायत की गई।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 निवासी अजय नागर का बालू, बदरपुर और रोड़ी का कारोबार है। सोमवार की दुपहर डंपर नंबर एचआर-55 एल 8179 राजस्थान के नांगल जिले से रोड़ी लेने के लिए ड्राइवर छत्रपाल निवासी सिकंदराराऊ लेकर चला था। डंपर में जीपीएस सिस्टम लगा होने की वजह से शाम करीब चार बजे ट्रक की लोकेशन टप्पल-अलीगढ़ रोड पर दिखाई दी। रूट बदला होने की वजह से कारोबारी का माथा ठनका तो ड्राइवर से संपर्क करना चाहा, लेकिन नहीं हो सका। जिसके बाद कारोबारी ने जीपीएस सिस्टम कंपनी को फोन कर ट्रक बंद कराने को कहा। इस पर कंपनी के पदाधिकारियों ने बताया कि डंपर में जीपीएस सिस्टम काट दिया गया है। इसके बाद पुलिस की मदद से डंपर लोधा थाना क्षेत्र में बरामद कर लिया। इसके बाद कारोबारी थाने पहुंचा। वहां से पुलिस ने लूट नोएडा में दर्ज कराने की बात कही। वहीं रात दो बजे तक थाने में ही बैठाकर रखा गया। पीड़ित कारोबारी ने मंगलवार को एसपी देहात डा. बृजेश कुमार सिंह से शिकायत की। वहीं बुधवार को एसएसपी से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें