फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : ऑक्सीजन के अभाव में अब नहीं जाएगी किसी की जान

Fri, 01 Apr 2022 12:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

जनपद के चार अस्पतालों में 6752 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) ऑक्सीजन का इंतजाम है। जनपद के राजकीय अस्पतालों (राज्य सरकार) में कोरोना से पहले वेंटिलेटर एवं आईसीयू का इंतजाम नहीं था।
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में लगा ऑक्सीजन प्लांट। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑक्सीजन के अभाव में अब किसी मरीज की मौत नहीं होगी। 13 प्लांटों से 6752 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन का इंतजाम हो गया है। पहली बार जनपद के राजकीय अस्पतालों में आईसीयू की सुविधा शुरू हो गई है। साथ ही जेएन मेडिकल कॉलेज में 50 एवं दीनदयाल चिकित्सालय में 47 बेड का पीडियाट्रिक आईसीयू तैयार है।
विज्ञापन


दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन के लिए हाहाकार की स्थिति थी। अस्पतालों में कोविड मरीजों को बेड नहीं मिल रहे थे। वेंटिलेटर एवं आईसीयू के अभाव में भी मरीजों की जिंदगी खत्म हुई थी। इन सबसे सबक लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का काफी विस्तार हुआ है। हर बेड तक ऑक्सीजन आपूर्ति हो रही है।

दूसरी लहर के बाद पुख्ता इंतजाम
कोरोना की दूसरी लहर के बाद जनपद में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वर्तमान में जनपद में कोरोना केस शून्य है। फिर भी पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, जेएन मेडिकल कॉलेज और हरदुआगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 430 बेड तैयार रखे गए हैं।
विज्ञापन


ऑक्सीजन व आईसीयू का इंतजाम
जनपद के चार अस्पतालों में 6752 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) ऑक्सीजन का इंतजाम है। जनपद के राजकीय अस्पतालों (राज्य सरकार) में कोरोना से पहले वेंटिलेटर एवं आईसीयू का इंतजाम नहीं था। महामारी से सबक लेते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 38 बेड का आईसीयू तैयार हो गया है। आईसीयू एवं वेंटिलेटर के अभाव में अब मरीजों की जान नहीं जाएगी।

दो अस्पतालों में 97 बेड का पीडियाट्रिक आईसीयू
कोरोना से बच्चों को बचाने के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में 50 बेड एवं दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में 47 बेड का पीडियाट्रिक आईसीयू तैयार है। पीकू में सभी उपकरण एवं अन्य जरूरी सामान उपलब्ध है। चौथी लहर में बच्चों को लेकर ज्यादा चिंता जताई जा रही है।

कोरोना से मुकाबले के लिए सभी तैयारियां हैं। जनपद में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में है। 13 ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में हैं, जिसमें 6752 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा है। बेडों की संख्या जरूरत के हिसाब से घटाई व बढ़ाई जाएगी। 50 एवं 47 बेड का दो पीडियाट्रिक आईसीयू हैं। अन्य संसाधन भी मौजूद हैं। - डॉ. नीरज त्यागी, सीएमओ

अस्पताल में ऑक्सीजन के चार प्लांट हैं और सभी चालू हालत में हैं। 38 बेड का आईसीयू है। 47 बेड का पीडियाट्रिक आईसीयू (10 आईसीयू एवं 37 एचडीयू) है। सभी दवाएं एवं अन्य जरूरी सामान उपलब्ध हैं। स्टाफ तैनात कर पीकू को शुरू कर देना है। - डॉ. अनुपम भास्कर, सीएमएस, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय

अस्पताल का नाम ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता
जेएन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल 874, 1000, 1000 एलपीएम
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय 570, 250, 570, 1000 एलपीएम
100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, अतरौली 333, 45 एलपीएम
मलखान सिंह जिला चिकित्सालय 110, 1000 एलपीएम
ऑक्सीजन की उपलब्धता 6752 एलपीएम

नोट... तीन प्राइवेट अस्पतालों में भी ऑक्सीजन प्लांट लग गए हैं।
31 मार्च 2022 में कोविड अस्पतालों में बेडों की स्थिति
जेएन मेडिकल कॉलेज - 100
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय - 300
हरदुआगंज सीएचसी - 30
वरुण ट्रॉमा सेंटर - 24
एसजेडी - 40
7418 बच्चों को लगा टीका
जनपद में 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण रफ्तार पकड़ रहा है। बृहस्पतिवार को 7418 बच्चों को टीके लगाए गए हैं। जनपद में पहली डोज ले चुके बच्चों की संख्या 28985 तक पहुंच गई है। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 2 लाख 18 हजार 229 किशोर प्रथम एवं 83 हजार 210 दूसरी डोज ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें