फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का सामुदायिक प्रसार नहीं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अभी तक कोरोना वायरस का सामुदायिक प्रसार नहीं हुआ है। यह एक राहत भरी खबर है। डीएम ने कहा कि ऐसे में लोग सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें, मास्क अवश्य पहनें और साबुन से हाथ धोते रहें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पांच स्थानों पर 304 लोगों की सैंपलिंग कराई गई, जिसमें मात्र 4 व्यक्ति ही कोरोना पॉजिटिव निकले। इससे एक बार पुन: यह स्पष्ट हो जाता है कि जिले में अभी तक कोरोना का सामुदायिक प्रसार नहीं है। इससे पहले भी 14 स्थानों पर कुल 1315 लोगों की कोरोना जांच हुई थी, जिसमें 22 लोगों पॉजिटिव निकले थे। डीएम ने कहा कि अनावश्यक घरों से न निकलें तो निश्चित ही कोरोना पर प्रभावी रोकथाम होगी।
विज्ञापन

304 नमूनों में चार संक्रमित
1- तालानगरी इंडस्ट्रियल एरिया में 107 नमूने लिए गए, जिसमें चार पॉजिटिव मिले हैं।
2- केशव धाम मोहल्ले में 91 नमूने लिए गए, जिसमें एक भी पॉजिटिव नहीं मिला है।
3- मंडलायुक्त कार्यालय से 16 नमूने लिए गए, जिसमें एक भी संक्रमित नहीं मिला।
4- कलेक्ट्रेट में इस दौरान 90 नमूने जांच को लिए गए, जिसमें कोई संक्रमित नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें