फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अगस्त तक होंगे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के आवेदन

Thu, 09 Jul 2020 09:10 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित वर्ष 2021 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल होने के लिए विद्यार्थी पांच अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रधानाचार्यों को 16 अगस्त तक विद्यार्थियों का डाटा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना है। यह निर्देश डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने राजकीय, वित्त पोषित और वित्त विहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर दिए हैं।  
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि संस्था के प्रधानाचार्य कक्षा दस और कक्षा 12 में प्रवेश लेने वे परीक्षा शुल्क प्राप्त करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त है। दस अगस्त तक अर्ह विद्यार्थियों का परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा कराना है।


16 अगस्त तक कोषागार में जमा कराए गए शुल्क की सूचना और छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण को परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करना है। वहीं दस अगस्त के बाद प्रति छात्र पर 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन



विलंब शुल्क की सूचना और विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण 20 अगस्त तक जमा हो सकेगा। 21 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक विद्यार्थियों का डाटा देखा जा सकेगा। जांच के बाद एक सितंबर से लेकर दस सितंबर की रात्रि तक अपलोड किए गए विवरण में संशोधन किया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें