फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DElEd: प्रयागराज के नितेश ने लीक कराए थे डीएलएड के पेपर, एसटीएफ व सर्विलांस की टीम जाएगी तलाशने

Sun, 09 Nov 2025 04:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सीओ महेश कुमार का कहना है कि अभी नितेश की सही लोकेशन नहीं मिल पा रही है। इतना पता चला है कि वह प्रयागराज का रहने वाला है।
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों आरोपी भाई - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) के पेपर लीक मामले में फरार सरगना नितेश पांडेय प्रयागराज का रहने वाला है। एसटीएफ व सर्विलांस की मदद से विवेचना शुरू करते हुए थाना पुलिस ने यह जानकारी जुटा ली है। उसकी तलाश के लिए एक टीम को प्रयागराज भेजा जा रहा है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने पेपर कहां से लीक कराया था। वहीं लीक हुए पेपर के सत्यापन का क्रम अभी जारी है।

विज्ञापन


एसटीएफ ने मंगलवार को इगलस क्षेत्र के गांव नगला हरिकरना के दो भाइयों धमेंद्र कुमार और पुष्पेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इन पर टेलीग्राम के माध्यम से डीएलएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के प्रश्नपत्र आउट करने वाले गिरोह के नितेश पांडेय से पेपर मंगाकर सॉल्व करने व परीक्षार्थियों को बेचने का आरोप है। दोनों ने 80 परीक्षार्थियों को पेपर बेचना स्वीकारा।
यह भी पढ़ें ... डीएलएड पेपर लीक मामला: फरार सरगना भी पांडेय...कहीं नाम तो नहीं बदला
विज्ञापन

सर्विलांस की मदद व एसटीएफ की जांच में इतना पता चल पाया है कि नितेश पांडेय प्रयागराज का रहने वाला है। अभी उसका सही ठिकाना खोजा जा रहा है। मोबाइल नंबर की मदद से जो पता सामने आया है, वह फर्जी लग रहा है। उसके पकड़े जाने पर ही स्पष्ट होगा कि नितेश ने पेपर कहां से लीक कराया था।
विज्ञापन


हालांकि, साइबर टीम की जांच में इतना पता चला है कि वह पेपर शुरू होने के पंद्रह मिनट पहले इन दोनों भाइयों को भेजता था। वहीं जिन लोगों ने पेपर खरीदे थे, उनके सत्यापन का काम जारी है। सीओ महेश कुमार का कहना है कि अभी नितेश की सही लोकेशन नहीं मिल पा रही है। इतना पता चला है कि वह प्रयागराज का रहने वाला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें