सोमवार को कोरोना के नौ नए मामले सामने आए हैं, जबकि स्वस्थ हुए 4 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मार्च 2019 से शुरू हुआ कोरोना का कहर अब कुछ थमता नजर आ रहा है। सोमवार को कोरोना संक्रमण के मात्र नौ मामले सामने आए। इस तरह अब तक संक्रमित लोगों की संख्या 11239 हो गई है। कुल 135 सक्रिय केस हैं।
सोमवार को स्वस्थ हुए 4 लोगों को मिलाकर कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या 11039 हो गई है। अब तक 4.29 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। डीएम चंद्र भूषण सिंह ने लोगों से सतर्क रहने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की अपील की है।