फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू प्लांट का जहरीला कचरा खाने से नौ गायों की मौत

Sun, 20 Jan 2019 01:18 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
cows - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव महुआ स्थित निशांत आलू प्लांट की फैक्ट्री से बाहर फेंके गए जहरीले कचरे को खाने से नौ गायों की जान चली गई। गंभीर हालत में पहुंच चुकीं अन्य 22 गायों को तत्काल इलाज कर पशु चिकित्सकों ने बचा लिया है। इस घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने गायों का पोस्टमार्टम कराकर जमीन में गड़वा दिया है। वहीं आलू प्लांट की फैक्ट्री मालिक के खिलाफ पशुपालकों की ओर से इगलास कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


महुआ निवासी भूरा व उदयपाल के अनुसार वह शनिवार को अपनी गायें लेकर जंगल में चराने के लिए गए थे। गायों ने गांव जारौठ के समीप अलीगढ़ मार्ग स्थित निशांत आलू प्लांट की फैक्ट्री से फेंके गए जहरीले कचरे को खा लिया। इसको खाने के बाद गायों की हालत खराब हो गई। कुछ देर में ही एक के बाद एक नौ गायों की मौत हो गई।

करीब 22 अन्य गायें भी गंभीर रूप से बीमार पड़ गईं। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर फोर्स के साथ एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने तत्काल पशु चिकित्सकों को बुलाकर बीमार गायों का इलाज कराया। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सकों के अनुसार 20-22 गायें इलाज के बाद सही हो गई हैं।
विज्ञापन



- नौ गायों की मौत हुई है, जिनका पोस्टमार्टम कराकर दफन करा दिया गया है। एक गाय जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रही है, जिसका इलाज चल रहा है। करीब 22 गायें इलाज से स्वस्थ हो गई हैं। मृत गायों के मालिक की ओर से कोल्ड स्टोर मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रविवार को प्रदूषण विभाग टीम मौके पर पहुंचकर जांच व अपने स्तर पर विभागीय कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन

- अशोक कुमार शर्मा, एसडीएम इगलास।


- निशांत फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ धारा 429 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 - अजय सिंह चाहर, इंस्पेक्टर इगलास कोतवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें