फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता ने रचा खेल: शादी के 30 दिन में दुल्हन प्रेमी संग फरार, लाखों के जेवर-नकदी ले गई; थाने पहुंचा पति

Fri, 28 Aug 2026 03:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

 अलीगढ़ में एक नवविवाहिता शादी के एक महीने के भीतर ही लाखों के जेवर, नकदी और मोबाइल लेकर अपने प्रेमी के साथ चली गई। पीड़ित परिवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शादी के एक महीने बाद दु्ल्हन फरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र की एक नवविवाहिता शादी के महज एक महीने के भीतर ही घर में रखे लाखों के जेवर, नकदी और मोबाइल लेकर अपने प्रेमी के साथ चली गई। पीड़ित परिवार ने इस मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।

विज्ञापन


भीकेलाल ने रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपने छोटे भाई आकाश की शादी 12 जुलाई को बुलंदशहर के खुर्जा की रहने वाली पूनम के साथ की थी। शादी की मेहंदी का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था कि 11 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे दुल्हन घर से गायब हो गई। वह अपने साथ दो जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी का कमरबंद, एक सोने का मंगलसूत्र, 10000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी ले गई।

जब पीडि़त परिवार ने नवविवाहिता के माता-पिता से संपर्क किया तो पता चला कि वह खुर्जा के मुरारी लाल का बाग निवासी हिमांशु के साथ गई है। वह शादी से पहले भी एक बार इसी शख्स के साथ जा चुकी थी। क्षेत्राधिकारी द्वितीय धनंजय कुमार का कहना है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नवविवाहिता और उसके प्रेमी का तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें