फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, मौत

Sat, 13 Jul 2019 05:40 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
फांसी पर लटकी मिली नवविवाहिता का शव - फोटो : Social media
विज्ञापन

महानगर के बन्नादेवी इलाके की सुरक्षा विहार कालोनी में शुक्रवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का कपड़ों को लेकर अपने पति से सुबह के समय विवाद हुआ था। महिला के मायके वालों ने मौखिक तौर पर बेटी के ससुरा वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


अंजना (20) पुत्री अतर सिंह निवासी पनैठी, अकराबाद की शादी गत 13 मई को अमित भास्कर पुत्र अधिवक्ता धनीराम भास्कर निवासी सुरक्षा विहार कालोनी, बन्नादेवी के साथ हुई थी। अमित भास्कर शिकोहाबाद, फिरोजाबाद के एक प्राइवेट कालेज से वकालत की पढ़ाई कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अंजना और उसका पति परिवार के साथ शनिवार (आज) पूजा करने के लिए जाने वाले थे। अंजना से सुबह के समय अमित ने कपड़ों का बैग तैयार करने को कहा था। तभी दोनों के बीच कपड़ों को लेकर विवाद हो गया। थोड़ी देर बाद अंजना फांसी के फंदे पर झूल गई। 

इस बात की सूचना अमित ने अंजना के मायके वालों को दे दी और परिवार सहित घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे मृतका अंजना के परिजनों ने पुलिस को बुलाकर शव को फंदे से नीचे उतरवाया। अतर सिंह ने मौखिक तौर पर अपने दमाद और उसके परिजनों पर आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर बेटी को शादी के बाद से आए दिन ताने मारते थे।
विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने ही बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया है। एसएसआई प्रदीप मलिक के अनुसार कपड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल मायका पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। मौखिक तौर पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें