फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः झाड़ियों में फेंका नवजात, जंगली जानवरों ने नोंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना थाना पालीमुकीमपुर के गांव रायपुर खास में हुई है। यहां पत्थर दिल मां अपने नवजात बच्चे को झाड़ियों में फेंक गई। उसके रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जंगली जानवर उसे नोंच रहे थे। ग्रामीण नन्हे यादव उसको लेकर बिजौली के सरकारी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। चाइल्ड लाइन टीम ने बच्चे को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है, वहां बच्चे का उपचार जारी है। पुलिस बच्चे को फेंकने वालों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने बताया कि रायपुर खास के रहने वाले नन्हे यादव पुत्र सोनप्र साद एवं अन्य ग्रामीणों को झाड़ियों में एक नवजात रोता हुआ मिला था। बालक को जंगली जानवर नोंच रहे थे। किसी तरह बालक को जानवरों से बचाकर उसकी नाल कटवाकर साफ करवाई। नन्हे यादव उसे अपने घर लेकर गए और दूध पिलाया। बालक को रोता देख एवं ग्रामीणों की सलाह पर वह बालक को बिजौली स्थित सरकारी अस्पताल में लेकर गए। वहां उसे टिटनेस का इंजेक्शन लगवाया। फिर उन्होंने थाना पाली मुकीमपुर पुलिस को को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर चाइल्ड लाइन के निदेशक ज्ञानेंद्र मिश्रा व उनकी टीम को मौके पर भेजा गया। इसके बाद बच्चे को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बालक अभी भी मेडिकल कॉलेज में एसएनसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें