फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल के टुकड़े को यूं ही फेंक दिया: झाड़ियों में पेड़ के नीचे पड़ा मिला नवजात, आगरा के चाइल्ड केयर सेंटर भेजा

Sat, 21 Jun 2025 10:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रास्ते के किनारे झाड़ियों में पेड़ के नीचे एक शिशु पड़ा मिला। झाड़ियों में उसे कौन छोड़कर चला गया इसकी जानकारी नहीं हो पाई।  शिशु के परिजनों की तलाश की जा रही है। अभी शिशु को चाइल्ड केयर सेंटर आगरा भेज दिया गया है।
विज्ञापन
झाड़ियों में पेड़ के नीचे मिला शिशु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद क्षेत्र में जीटी रोड से गांव भिलावटी की ओर जाने वाले रास्ते पर 21 जून को पेड़ के नीचे राहगीरों को एक नवजात पड़ा मिला। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


गांव भिलावटी निवासी नीरज कुमार ने बताया है कि 21 जून की दोपहर वह जीटी रोड से लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पास रास्ते के किनारे झाड़ियों में पेड़ के नीचे एक शिशु पड़ा दिखाई दिया। शिशु को देखकर रहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। झाड़ियों में उसे कौन छोड़कर चला गया इसकी जानकारी नहीं हो पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नवजात को लेकर वह पनैठी पुलिस चौकी पहुंचे गए। मामले में क्षेत्राधिकारी गर्वित सिंह ने बताया है कि शिशु के परिजनों की तलाश की जा रही है। अभी शिशु को चाइल्ड केयर सेंटर आगरा भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें