बैंक में नई करंसी लेने के लिए लगी लाइन: स्रोत स्वयं
- फोटो : samvad
इंडियन ओवरसीज बैंक की गांधी पार्क स्थित मुख्य शाखा ने आम जनता की सहूलियत के लिए एक विशेष ''सिक्का एवं नोट विनिमय मेले'' का आयोजन किया। इस मेले में लोगों ने पुराने और कटे-फटे नोटों के बदले चमकते हुए नए नोट और सिक्के प्राप्त किए।
जैसे ही बाजार में नए नोटों के वितरण की सूचना फैली, बैंक परिसर के बाहर ग्राहकों और आम नागरिकों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग अपने पुराने नोटों को बदलने और छोटे सिक्कों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्साहित नजर आए। शाखा प्रबंधक रविंद्र वर्मा ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के क्रम में ''स्वच्छ नोट नीति'' को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है।