अलीगढ़ जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों का मिलना लगातार जारी है। सोमवार को महानगर के हॉटस्पॉट उसमानपाड़ा क्षेत्र के सात लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
सात नए मामले सामने आने के बाद जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। इससे पहले कोरोना वायरस के कारण एक मरीज की मौत हो गई थी। वहीं एक अन्य मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर लौट चुका है।
जिस क्षेत्र में मरीज मिले हैं उसे सील कर सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें रैंडम सैंपल लेकर स्वास्थ्य परीक्षण में जुट गई हैं। घोषणा की गई है कि शहर के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा खाद्य सामग्री और जरूरत के सामानों की होम डिलीवरी कराई जाएगी।