फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: नई अमृत भारत एक्सप्रेस का अलीगढ़ में होगा ठहराव, 1 जनवरी से चलेगी सप्ताह में दो बार

Sat, 30 Dec 2023 03:35 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नई अमृत भारत एक्सप्रेस दरभंगा से सोमवार, बृहस्पतिवार को संचालित होगी। आनंद विहार टर्मिनल से मंगलवार, शुक्रवार को संचालित होगी। दिल्ली से आने पर यह ट्रेन अलीगढ़ स्टेशन पर सुबह 10.35 बजे पहुंचेगी। यहां से 10.37 बजे रवाना होगी। इ
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक जनवरी से गाड़ी सं. 15557/15558 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल के बीच द्वि-साप्ताहिक नई अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन करने का निर्णय लिया है। जिसका अलीगढ़ स्टेशन पर भी ठहराव होगा। 

विज्ञापन


 मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन दरभंगा से सोमवार, बृहस्पतिवार को संचालित होगी। आनंद विहार टर्मिनल से मंगलवार, शुक्रवार को संचालित होगी। दिल्ली से आने पर यह ट्रेन अलीगढ़ स्टेशन पर सुबह 10.35 बजे पहुंचेगी। यहां से 10.37 बजे रवाना होगी। इसी तरह दरभंगा की ओर से आने पर यह ट्रेन शाम 04:40 बजे यहां पहुंचेगी। 04:42 बजे गंतव्य को रवाना होगी। 

उन्होंने बताया कि गाड़ी में एसएलआर/ डी-02, सामान्य श्रेणी-08, स्लीपर श्रेणी-12, डब्ल्यूएपी 05, लोको- 02 समेत 24 रैक शामिल हैं। ट्रेन का आनंद बिहार से अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर के रास्ते दरभंगा जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें