फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: न कूड़ा उठा, न पानी मिला, शहरवासियों ने झेलीं दिक्कतें

Wed, 26 Nov 2025 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला लाला का नगला में चुंगी के नल न आने पर हैंडपंप पर पानी भरने के लगी महिलाओं की भीड - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नगर पालिका के सफाई व जलकल कर्मियों की हड़ताल के चलते सोमवार की रात से शहर में सफाई ठप हो गई और मंगलवार को पेयजल आपूर्ति भी ठप रही, जिससे शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन







सफाई कर्मचारी यूनियन, स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ व जलकल यूनियन ने सोमवार को ही हड़ताल की घोषणा कर दी थी। इसके बाद सोमवार की रात को कर्मचारी घंटाघर पर एकत्रित हुए और नारेबाजी कर विरोध जताया। कर्मचारियों ने रात्रि में सफाई कार्य भी नहीं किया। मंगलवार की सुबह झाड़ू न लगने के कारण जगह-जगह गंदगी और कूड़े-करकट के ढेर देखने को मिले।



सफाई न होने के कारण शहर के लोग असमंजस में नजर आए। बाद में पता चला कि सफाई कर्मी धरने पर हैं। मंगलवार की सुबह नगर पालिका परिसर से ट्रैक्टर व टेंपो ही नहीं निकले। इधर, सोमवार की सुबह तय समय पर नगर पालिका के नलों में पानी तो पहुंचा, लेकिन जैसे ही जलकल विभाग के कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई, उन्होंने नलकूपों पर पहुंचकर आपूर्ति ठप करा दी।
विज्ञापन




इस कारण महज आधा घंटे ही लोगों को पानी मिल सका, जबकि शहर में रोज एक से डेढ़ घंटे के लिए पानी की सप्लाई दी जाती है। सोमवार शाम व मंगलवार की सुबह भी थोड़ी देर के लिए ही पानी आने के कारण लोग परेशान दिखे। मंगलवार शाम को भी पानी नहीं छोड़ा गया।






शहर के कई इलाके ऐसे हैं, जहां लोग पानी के लिए नगर पालिका की आपूर्ति पर ही निर्भर हैं। इनमें मोहल्ला श्रीनगर, नई बस्ती, मोहल्ला नई दिल्ली, मोहल्ला कर्र, लाला का नगला, नाई का नगला, बालापट्टी, खोंड़ा हजारी, मोहल्ला किला खाई, विष्णुपुरी, खंदारी गढ़ी आदि इलाके शामिल हैं। नगर पालिका परिषद की सीमा में 35 वार्डों में रह रहे लगभग 45 हजार परिवार पानी की आपूर्ति न होने से प्रभावित हुए।






नगर पालिका के नलों में पानी न आने से सरकारी हैंडपंप से पानी भरना पड़ा। सोमवार की शाम को भी पानी नहीं आया था। हमें पता ही नहीं था कि नगर पालिका कर्मियों की हड़ताल है।
विज्ञापन


-गुड्डी निवासी लाला का नगला






मंगलवार की सुबह थोड़ी देर के लिए ही पानी आया। जब तक जागे, पानी चला गया था। कुछ लोग ही पानी भर सके। बिना पानी के बहुत दिक्कत हो रही है।

-ज्ञान देवी निवासी लाला का नगला






गली में आज झाड़ू नहीं लगी है और न ही कोई कूड़ा उठाने आया। पानी के लिए सरकारी हैंडपंप पर लाइन लगानी पड़ी। हड़ताल लंबी चली तो बहुत दिक्कत हो जाएगी।

-चंद्रवती निवासी बालापट्टी








हड़ताल की जानकारी नहीं थी। मोहल्ले में अधिकतर परिवार नगर पालिका की जलापूर्ति पर ही निर्भर हैं। पानी नहीं छोड़ा गया तो काफी परेशानी होगी।

-नईम निवासी नाई का नगला



नगर पालिका से लिपिक की नियुक्ति से संबंधित पत्रावलियां तलब की गई हैं। कर्मचारियों की भी बात सुनकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
-अतुल वत्स, डीएम हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें