फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ऑटो व ई-रिक्शा से महिलाओं के आभूषण उड़ाने वाला अलीगढ़ का गिरोह दबोचा

विज्ञापन
टेंपो से चोरी करने वाले गिरोह से बरामद सामान। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सहालग के सीजन में ऑटो और ई रिक्शा में सवार महिलाओं के बैग से आभूषण व नकदी चोरी करने वाले अलीगढ़ के गिरोह की दो महिलाओं सहित पांच सदस्यों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ में आभूषण चोरी की कई वारदात का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन





एएसपी रामानंद कुशवाहा ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर हुई प्रेस वार्ता में खुलासे की जानकारी देते हुए बताया कि थाना सासनी पुलिस ने रूहल रोड पर स्थित भट्टे के पास से गिरोह के पांच सदस्यों को उस समय गिरफ्तार किया, जब ये डकैती की योजना बना रहे थे।




गिरफ्तार आरोपियों में चैनपुरा निवासी शिवानी उर्फ अंजली, गोविंद नगर निवासी शीला उर्फ सरोज, कपूरी नगर एटा चुंगी निवासी रिंकू उर्फ सूखा, कुंवरनगर कॉलोनी, गांधी पार्क अलीगढ़ निवासी सियाराम और नगला काशी सासनी निवासी सुघड़पाल शामिल हैं।
विज्ञापन






एएसपी ने बताया कि इस गिरोह ने 27 सितंबर को सासनी से विजयगढ़ जा रहे ऑटो में एक परिवार के बैग से सोने-चांदी के जेवर, कीपेड मोबाइल व दस हजार रुपये चोरी कर लिए थे। यह गिरोह इसी तरह की घटनाओं को अंजाम देता है। चोरी का माल एटा चुंगी अलीगढ़ में एक सुनार को बेचा था और कुछ खुद के प्रयोग के लिए रख लिए थे। इनके पास से पुलिस ने चार अंगूठी, एक माथे का टीका, एक नथ व दो चाकू बरामद किए हैं।




एएसपी ने बताया कि यह गिरोह ऑटो में सवार सवारियों को बातों में लगाकर भीड़ का फायदा उठाते और वारदात को अंजाम देते थे। इनमें शीला शातिर अपराधी है। इस गिरोह के सदस्यों पर इस तरह की घटनाओं के अलीगढ़ में 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है, जिससे और घटनाओं की जानकारी मिल सके।




चोरी की आठ वारदात का खुलासा, तीन गिरफ्तार

हाथरस। कोतवाली सदर और हाथरस गेट पुलिस ने मंगलवार सुबह को रुहेरी के पास से बैटरियां और अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पिछले दो महीने में आठ स्थानों पर ये चोरी कर चुके हैं।

एएसपी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में लोकेंद्र उर्फ लोकेश निवासी नगा सद्दा सासनी, राजू उर्फ भयंकर निवासी मोहल्ला पलटन सासनी और ब्रजेश उर्फ अंधा निवासी सठिया शामिल हैं। लोकेश फिलहाल नगला अलगर्जी में किराए के मकान में रह रहा है। एएसपी ने बताया कि ये तीनों विभिन्न स्थानों से बैटरियां चोरी कर शहर में ही एक दुकानदार को बेच रहे थे। इन्होंने कई छोटी व बड़ी बैटरियां, ई-रिक्शा, मोटरसाइकिलें, इन्वर्टर, ऑल्टीनेटर, एलईडी टीवी, गैस सिलेंडर आदि सामान चोरी किए गए थे। मुरसान में बाइक शोरूम में चोरी, बाइपास स्थित बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान, आगरा रोड स्थित हुंडई शोरूम के गोदाम आदि से चोरी की गई।

पुलिस ने इनके पास से तीन मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा, कॉस्मेटिक का सामान, एलईडी टीवी, इन्वर्टर, गैस सिलिंडर आदि सामान बरामद किया है। बैटरी खरीदने वाले लवली की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें