फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : दबंग के पिता से पड़ोसियों का झगड़ा, फायरिंग

विज्ञापन
मुकुंद नगर में हुई मारपीट-फायरिंग के बाद गिरफ्तार की गई प्रिया। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के नौरंगाबाद की मुकुंद नगर कॉलोनी में बुधवार देर रात कार निकालने को लेकर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले दबंग विशाल गौड़ के डॉक्टर पिता का पड़ोसियों से झगड़ा हो गया। इस दौरान मारपीट के बीच फायरिंग भी हुई। वहीं पड़ोसी पक्ष ने घर से 18 लाख रुपये की लूट का शोर मचाते हुए पुलिस को खबर दे दी। इस खबर पर पुलिस के पसीने छूट गए। हालांकि खबर पर पहुंची पुलिस जांच में रुपये घर से ही बरामद कर लिए गए। मौके से खोखा व जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। देर रात दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले जाकर पूछताछ में जुटी थी।
विज्ञापन

वाकये के अनुसार कई आपराधिक मुकदमों में शामिल विशाला गौड़ के पिता डॉ. योगेश गौड़ क्लीनिक चलाते हैं। उनके पड़ोसी सेवानिवृत्त फौजी केएल शर्मा के घर में यतेंद्र, रंधीर, धीरज, प्रिया आदि किराये पर रहते हैं। मूल रूप से विजयगढ़ के गांव दिहौली के यतेंद्र ने जलेसर तहसील में बुधवार को ही अपनी किसी जमीन का बैनामा किया और वहां से मिले 18 लाख रुपये लाकर किराये के घर में रख लिए। देर शाम वे खुद, केएल शर्मा, रंधीर घर के दरवाजे पर खड़े थे। इसी बीच डॉ. योगेश गौड़ अपनी कार घर से लेकर किसी रिश्तेदार की तबियत खराब होने की सूचना पर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। इस दौरान रंधीर का ऑटो रास्ते में खड़ा होने के कारण उनका विवाद हो गया। योगेश का आरोप है कि ऑटो इसी तरह खड़ा रहता है और आए दिन वह रास्ते का बाधक बनता है।
इसी विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान हवाई फायरिंग भी हुई। अब फायरिंग किस पक्ष से की गई, ये तो जांच का विषय है। मगर तभी यतेंद्र पक्ष से प्रिया ने पुलिस को घर से 18 लाख लूट की खबर दे दी। इस सूचना पर सीओ द्वितीय मोहसिन खान व गांधीपार्क पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर घंटों जांच व घर की तलाशी के दौरान 18 लाख रुपये यतेंद्र के ही घर में छिपे रखे मिल गए। साथ में मौके से खोखा व जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। चूंकि लूट की झूठी सूचना झगड़े को तूल लेने के इरादे से दी गई थी। इसलिए पुलिस डॉ. योगेश व दूसरे पक्ष से केएल शर्मा, यतेंद्र व प्रिया आदि को थाने ले गई। जहां देर रात उनसे पूछताछ की जा रही थी। सीओ द्वितीय मोहसिन खान के अनुसार रास्ते से गाड़ी निकालने के विवाद में झगड़ा हुआ था। किरायेदार-मकान स्वामी पक्ष नशे में भी है। झगड़े के दौरान लूट की सूचना दे दी गई। अब सवाल ये है कि फायरिंग किस पक्ष ने की, इसकी जांच की जा रही है। जो रकम लुटना बताया गया था, उसे उसी घर से बरामद किया गया है। जांच व तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। वहीं योगेश गौड़ के अपराधी बेटे विशाल गौड़ के विषय में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें