फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने पर पुलिस-सपाइयों में नोकझोंक, नीट-यूजीसी नेट की हो सीबीआई जांच

Sat, 22 Jun 2024 08:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सपा छात्रसभा पदाधिकारी-कार्यकर्ता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकने लगे, तभी उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई। सपाईयों ने मांग की है कि नीट परीक्षा के परिणाम के संदर्भ में अभ्यर्थियों के बीच गड़बड़ी का संदेह है। इसकी सीबीआई जांच करा कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने जाते समाजवादी पार्टी छात्रसभा के कार्यकर्ता से पुलिस की होती नोकझोंक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट, यूजीसी नेट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकने के दौरान पुलिस और सपाइयों में नोकझोंक हो गई। 22 जून को सपा छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मोहसिन मेवाती के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने लगे। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हो गई और धक्का-मुक्की भी हुई। मोहसिन ने एडीएम न्यायिक अखिलेश कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

 
सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार की लापरवाही के चलते कोई प्रतियोगी परीक्षा नहीं हो पा रही है। इससे युवाओं का भविष्य संकट में पड़ गया है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, उनकी समस्या को कोई सुनने वाला नहीं है। मोहसिन ने कहा कि नीट परीक्षा के परिणाम के संदर्भ में अभ्यर्थियों के बीच गड़बड़ी का संदेह है। इसकी सीबीआई जांच करा कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र नेता सौरभ यादव ने कहा कि नीट के परीक्षा परिणाम में एक ही केंद्र से कई टॉपर्स होने से इस वर्ष के परीक्षा परिणाम पर कई तरह से संदेह हो रहा है। इस अवसर पर जुबैर अब्बासी, दुर्गेश यादव, नाजिम मेवाती, विवेक यादव आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें