फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में गूंजा नीरज का गीत: उत्तराखंड के सीएम ने किया जिक्र, प्रतिमा के अनावरण का लाइव प्रसारण

Fri, 05 Nov 2021 06:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
गोपाल दास नीरज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीकेदारनाथ धाम उत्तराखंड में आदि शंकराचार्य की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम का अलीगढ़ जिले के आठ शिवालयों पर लाइव प्रसारण हुआ। श्रीखेरेश्वर धाम में हुए सजीव प्रसारण के दौरान सांसद सतीश गौतम, विधायक राजकुमार सहयोगी, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा शिवलिंग का रुद्राभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। 
विज्ञापन


पूजन के बाद संतगणों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कीर्तन मंडलियों ने आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। श्रीकेदारनाथ धाम में हुए भव्य आयोजन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया था। जिसका प्रदेश के सभी जिलों के प्रमुख शिव मंदिरों में प्रसारण किया गया था। 

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के निर्देश पर श्रीखेरेश्वर मंदिर, श्रीराम मंदिर निकट गोंडा बस स्टेशन खैर, श्रीशिव मंदिर बिजौली, धरणीधर सरोवर शिव मंदिर बेसवां, श्रीशिव मंदिर पिसावा, श्रीअचलेश्वर मंदिर, श्रीटीकाराम मंदिर एवं श्रीनर्वदेश्वर मंदिर में ये आयोजन हुआ।
विज्ञापन


केदारनाथ धाम में हुए कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अपने संबोधन में गोपालदास नीरज की लिखित पंक्तियां...जलाओ दिए पर रहे ध्यान इतना, अंधेरा धरा पर कहीं रह न जाए...पढ़ी। 
विज्ञापन

उत्तराखंड केदारनाथ की धरती से नीरज का नाम सुनकर सजीव प्रसारण देख रहे जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने गर्मजोशी के साथ तालियां बजाईं। अलीगढ़ वासियों ने खुद को नीरज से जोड़कर गौरान्वित भी महसूस किया। पूरा खेरेश्वर धाम मंदिर परिसर भक्ति भाव से भर गया। 

मंदिर में आए भक्तों ने बताया जिस तरह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम में भगवान शिव की आराधना करने गए हैं, इससे सभी को खुशी है। वो प्रार्थना करते हैं कि जिस तरह भगवान शिव सबकी रक्षा करते हैं, ठीक उसी तरह पीएम मोदी श्रीकेदार बाबा के आशीर्वाद से विकास के नए आयाम स्थापित करते रहें। कार्यक्रम के अंत में मंदिर परिसर में भंडारा हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें