फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः नव्या, मानवी व हिमांशु को मिला हिंदी मेधा सम्मान

विज्ञापन
सम्मानति छात्र छात्राएं । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
ब्रिलिएंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह व कविता वाचन प्रतियोगिता हुई। जिसमें नव्या, मानवी व हिमांशु को हिंदी मेधा सम्मान मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी रामवती सिंह ने की। मुख्य अतिथि गिलहराज हनुमान मंदिर के महंत योगी कौशलनाथ रहे।
विज्ञापन

महंत योगी कौशलनाथ ने कहा, हिंदी इस देश की अस्मिता का प्रतीक है। हिंदी हमें संस्कार देती है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि लक्ष्य तय करके सही दिशा में प्रयास करते हुए आगे बढ़ें। प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने कहा कि हिंदी दिवस पर ही सिर्फ हिंदी की याद करना बेमानी है। उन्होंने कहा कि हिंदी और अंग्रेजी के भेद को अलग करते हुए हमें अपनी मातृभाषा पर नियंत्रण करना और उसका सही प्रयोग करना सीखना होगा। उसकी शब्दावली से परिचित होना होगा। चौ. रामवती सिंह ने कहा कि आज का आयोजन आगे आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन का काम करेगा। अर्चना फौजदार ने कहा कि बच्चों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। इस वर्ष का हिंदी मेधा सम्मान कक्षा 12 के लिए नव्या शर्मा, मानवीय सिंघल व कक्षा 10 के लिए हिमांशु सिंह को दिया गया। श्रीराम पर केंद्रित कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में किया गया, जिसमें एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस कविता प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र मेडल प्राप्त प्रदान किए गए। राष्ट्रीय कवि संगम प्रभु श्री राम कविता वाचन प्रतियोगिता में पारस मणि, साक्षी प्रथम, नव्या शर्मा द्वितीय व पूर्णांक नंदन शांडिल्य तृतीय स्थान पर रहे। संचालन हिंदी विभाग के प्रभारी डॉ. चंद्र शेखर शर्मा ने किया। निर्णायक भोपाल के कवि डॉ. सुरेश तन्मय व आगरा के मोहित सक्सेना रहे।
ये हुए सम्मानित
लेख प्रतियोगिता में राधा झा कक्षा 5 प्रथम, कृष्ण कुमार कक्षा 5 द्वितीय, रोहित राजपूत कक्षा 5 व अनुष्का शर्मा कक्षा 3 तृतीय स्थान पर रहीं। कविता प्रतियोगिता में कक्षा 10 की श्रेया यादव प्रथम, कक्षा 9 की रिद्धि उपाध्याय द्वितीय, कक्षा 12 की वैदिका गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 8 की पूर्णांक नंदन प्रथम, कक्षा 7 की निपुण भारद्वाज, कक्षा 8 की गुणिका शर्मा व जाग्रति कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं । कक्षा 5 की रजत चौधरी प्रथम, कक्षा 4 की सुखमन प्रीत कौर द्वितीय, कक्षा चार के आभास उपाध्याय तृतीय स्थान पर रहे। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा तीन की वंशिका, कक्षा पांच के अर्पित प्रताप सिंह, कक्षा 3 के लविश चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 8 की मयूरी शर्मा प्रथम, 7 की भुवि सिंह द्वितीय, 6 की सुमित मिश्र तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 11 की श्रेया सिंह प्रथम, प्रियांशी चौधरी द्वितीय व कक्षा 12 की खुशी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
प्रियंका चौधरी, सुभाष चौधरी, सुधा सिंह, ललित वत्स, विजय अग्रवाल, अमित कुमार, मेधा चौहान, चंद्रावती शर्मा, मनोरमा शर्मा, दीपा अधिकारी, आकांक्षा सिंह, संतोष शर्मा, स्पर्शिका सिंह, अरुणा शर्मा, अंबिका, नीशू अग्रवाल, शालिनी रानी, प्रवीण बिथारिया, अभिषेक उपाध्याय, पल्लव, दिलीप, तेजवीर सिंह आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें