अलीगढ़ में पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के कला, पर्यटन, संस्कृति मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान से आत्मीयता दिखाने पर उनके विरोध में देश में ही नहीं, बल्कि अलीगढ़ जिले में भी लोग उठ खड़े हुए हैं।
महानगर में कई जगह सिद्धू को आतंकवादियों का एजेंट होने का बैनर टांगा गया है, जिसकी चर्चाएं खूब हो रही हैं। पाकिस्तान को लेकर एक टीवी चैनल में दिए गए सिद्धू के साक्षात्कार के बाद देशभर में उनके खिलाफ आक्रोश फूट गया।
इस बयान के चलते उनकी एक टीवी चैनल पर प्रसारित कॉमेडी शो से छुट्टी कर दी गई है। रामघाट रोड स्थित गांधी आई हॉस्पिटल के सामने ठा. रजत सिंह ने
बैनर लगाया है, जिसमें पाकिस्तान मुर्दाबाद लिखा है।
साथ ही यह भी लिखा है कि ‘निंदा नहीं, जल्दी बदला चाहिए, ‘अलीगढ़ वासियों की है ये पुकार 40 के बदले 400 सिर चाहिए’। बैनर में सिद्धू की तस्वीर भी है।