अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। कक्षा 3 से 12वीं तक के विद्यार्थी इसके लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। यह विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने का एक शानदार मौका है।
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में 8 जुलाई को राष्ट्रीय, जिला और कक्षा के विजेताओं को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय टॉपर कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा कनक वार्ष्णेय को लैपटॉप, शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि श्री साईं ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन राकेश गुप्ता साईं, स्कूल के प्रबंध निदेशक प्रवीन अग्रवाल, प्रधानाचार्या नंदिनी सिंह ने कनक को सम्मानित किया। इसके साथ ही कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल को भी सम्मानित किया गया। संचालन पूनम, ज्योति सिंह ने किया। राकेश गुप्ता साईं ने कहा कि अमर उजाला का आयोजन सराहनीय है। इससे विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ेगा।
विज्ञापन
प्रवीन अग्रवाल ने कहा कि अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में जिस तरह कनक ने सफलता हासिल की है, वह उम्मीद करते हैं, उसी तरह अन्य विद्यार्थी सफलता हासिल करेंगे। नंदिनी सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर विपिन शर्मा, अनंत अग्रवाल, दीप्ति गोविला आदि मौजूद रहीं।
ओलंपियाड के लिए पंजीकरण शुरू