फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अयोध्या प्रशासन का पुतला फूंकने पर भड़के राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में बीस दिन पूर्व भंडारे के दौरान ब्राह्मण बच्ची के साथ दुराचार की घटना को लेकर रविवार को राष्ट्रीय सवर्ण परिषद द्वारा खेरेश्वर चौराहे पर अयोध्या प्रशासन का पुतला फूंकने की योजना को पुलिस ने नाकाम कर दिया। सूचना पर खेरेश्वर चौराहे पर दो थानों की फोर्स पहुंच गई। लोधा पुलिस ने राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के पदाधिकारियों से पुतला छीन लिया। इस दौरान पदाधिकारियों पुलिस अधिकारियों से नोंकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के आचार्य भरत तिवारी ने बताया कि 20 दिन पहले अयोध्या में एक भंडारे के दौरान पांच वर्षीय ब्राह्मण बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था। घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। घटना के बाद पीड़ित के पिता की सदमे से मौत हो गई थी। आरोप है कि अयोध्या प्रशासन ने पीड़ित परिवार की कोई मदद नहीं की। आचार्य भरत तिवारी ने कहा कि अगर बिटिया को न्याय नहीं मिला तो पदाधिकारी अयोध्या कूच करेंगे। इस मौके पर अमित वार्ष्णेय, मोहित कुमार, हिमांशु पाराशर, सचिन, पवन शर्मा, सुधांशु पाराशर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें