फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर छात्रों ने किया हमला, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 04 Aug 2023 12:12 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पंडित केशव देव गौतम एक मंदिर संबंधी काम की शिकायत करने मेयर के आवास कार्यालय पर गए थे। वहां से लौटते समय तहसील के पिछले वाले हिस्से पर सिटी स्कूल के कुछ छात्र स्कूल ड्रेस में थे। उन्होंने अचानक हमला करते हुए पथराव कर दिया।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव गौतम - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव गौतम पर बृहस्पतिवार सुबह बन्नादेवी क्षेत्र में सिटी हाई स्कूल के कुछ छात्रों ने पथराव कर दिया। वह अचानक इस हमले से घबरा गए और जब उनके पीछे भागे तो छात्र स्कूल परिसर में कूदकर भाग गए। मामले में थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन

 
बताया गया है कि वे एक मंदिर संबंधी काम की शिकायत करने मेयर के आवास कार्यालय पर गए थे। वहां से लौटते समय तहसील के पिछले वाले हिस्से पर सिटी स्कूल के कुछ छात्र स्कूल ड्रेस में थे। उन्होंने अचानक हमला करते हुए पथराव कर दिया। उन्होंने तत्काल पुलिस को खबर दी। पुलिस आ गई। 

उन्होंने तहरीर देते हुए कहा है कि वह कई प्रकरणों में पैरवी कर रहे हैं। कई मामले न्यायालय में हैं, जो राजनीतिक लोगों से भी जुड़े हैं। इस क्रम में उन्होंने खुद पर किसी रंजिश में हमले का अंदेशा जताया है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें